राज्य

संजय निषाद की मुश्किल बढ़ाने यूपी आ रहे तेजस्वी यादव के दोस्त मुकेश! यूपी चुनाव से पहले क्या है रणनीति?

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी, 11 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे. कहा जा रहा है कि सहनी उत्तर प्रदेश में निषाद आरक्षण की लड़ाई को और गति देने के लिए यूपी पहुंच रहे हैं. वे यहां कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों से भी मुलाकात करेंगे.  

‎वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी 11 अप्रैल को यूपी की राजधानी लखनऊ जाएंगे और वहां आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. यहां वे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेंगे तथा निषाद आरक्षण की लड़ाई को धार देंगे.  

‎राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी यहां निषाद आरक्षण की लड़ाई को और तेज करने के लिए पहुंचेंगे. उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने निषाद आरक्षण को पिछले चुनाव के दौरान अनुशंसा की थी,  लेकिन उसके बाद उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया.  उस समय निषादों को सब्जबाग दिखलाया गया था.

‎उन्होंने कहा कि पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी इस क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यह सवाल भी पूछेंगे कि जब यूपी में डबल इंजन की सरकार है तो आखिर निषादों को आरक्षण अब तक क्यों नहीं दिया जा सका.

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *