राज्य

पंजाब चुनाव 2027 में किसकी बनेगी सरकार? शिअद प्रमुख का दावा- ‘इस बार हर एक व्यक्ति ने…’

पंजाब में शिरमणी अकाली दल ने आगामी चुनाव में राज्य के अंदर सरकार बनाने का दावा किया है. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गुरुवार, 9 अप्रैल को विश्वास जताया कि जनता ने वर्ष 2027 में पंजाब में उनकी पार्टी को सत्ता में लाने का मन बना लिया है.

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मैं जिस तरह का उत्साह देख रहा हूं और जिस तरह लोग बड़े पैमाने पर हमारा साथ दे रहे हैं. सभी पंजाबियों ने यह ठान लिया है कि अगर राज्य को बचाना है, तो क्षेत्रीय पार्टी अकाली दल को सत्ता में लाना ही होगा.

2027 की शुरुआत में होंगे पंजाब विधानसभा चुनाव

बादल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) कुल 117 विधानसभा सीटों में से एक भी सीट नहीं जीत पाएगी. उन्होंने कांग्रेस पर भी उसके नेताओं के बीच कथित कलह को लेकर निशाना साधा. पंजाब विधानसभा चुनाव अगले वर्ष 2027 की शुरुआत में होने हैं.

बेरोजगार युवाओं से मिले सुखबीर सिंह बादल

आज बेरोजगार बी.एड स्नातकों, टीईटी उत्तीर्ण छात्रों, स्कूल लेक्चररों, ईटीटी उत्तीर्ण छात्रों, कंप्यूटर शिक्षकों और भौतिकी संघ के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई. आम आदमी पार्टी सरकार ने बड़े-बड़े वादे करके राज्य के छात्रों और शिक्षकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है.

बैमौसम बारिश में किसानों के नुकसान का उठाया मुद्दा

उन्होंने बे-मौसम बारिश से किसानों के हुए नुकसान का मुद्दा भी उठाया है. उन्होंने कहा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण हजारों एकड़ फसलें बर्बाद हो गई हैं. भगवंत मान और उनकी सरकार अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ चुके हैं, लेकिन शिरोमणि अकाली दल किसानों और कृषि मजदूरों के साथ खड़ा है.

उन्होंने आगे कहा कि हम अपनी ओर से गेहूं, जौ, चारा और अन्य सामग्री भेजकर उनकी मदद करेंगे. आज हम कर्मचारियों के महंगाई भत्ता और पेंशन के बकाया भुगतान के लिए उच्च न्यायालय द्वारा सरकार को जारी किए गए आदेशों का तहे दिल से स्वागत करते हैं. यह उनके संघर्ष की जीत है.

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *