अपराध

प्यार, धोखा और कत्ल: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश

धार में पति की सुपारी देकर कराई हत्या, पुलिस जांच में खुला पूरा राज

धार (मध्य प्रदेश):
जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली। जानकारी के अनुसार, महिला ने भाड़े के किलर को सुपारी देकर रात के समय सोते हुए पति की बेरहमी से हत्या करवा दी।

हत्या के बाद आरोपी महिला ने इसे लूट की वारदात का रूप देने की कोशिश की, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। लेकिन पुलिस की गहन जांच और पूछताछ के दौरान कहानी में कई विरोधाभास सामने आए।

पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मामले में उसके प्रेमी और सुपारी किलर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह घटना रिश्तों में बढ़ते विश्वासघात और नैतिक पतन की एक गंभीर मिसाल बनकर सामने आई है।

“सात जन्म नहीं निभाना थे तो तलाक ले लेती, मगर उसकी जिंदगी लेने की जरूरत क्या थी?”

तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में, आगे की जांच जारी

रिपोर्ट: आजम लाला |

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *