अपराधभोपाल

भोपाल में बदले की आग अस्पताल तक पहुंची: हमीदिया हॉस्पिटल गेट पर फायरिंग, मरीजों और डॉक्टरों में दहशत

भोपाल में पुरानी रंजिश का एक खतरनाक मामला सामने आया है, जहां बदला लेने की नीयत से पहले एक व्यक्ति पर घर में हमला किया गया। जब घायल को इलाज के लिए हमीदिया हॉस्पिटल लाया गया, तब आरोपी वहां तक पीछा करते हुए पहुंच गए और अस्पताल के गेट पर फायरिंग कर दी। गोली गेट पर लगी, जिससे बड़ा हादसा टल गया, लेकिन मौके पर मौजूद मरीजों, परिजनों और डॉक्टरों में डर का माहौल बन गया।


हमीदिया हॉस्पिटल जैसे बड़े और संवेदनशील अस्पताल परिसर में इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां मरीज इलाज के लिए आते हैं, वहां अगर अपराधी खुलेआम हथियार लेकर पहुंच जाएं, तो आम जनता खुद को कितना सुरक्षित महसूस करेगी, यह बड़ा सवाल है।


जानकारी के मुताबिक इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी शादाब कुरैशी उर्फ गेटने बताया जा रहा है, जिसने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
यह घटना सिर्फ एक आपराधिक वारदात नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था के लिए चेतावनी है कि बदमाशों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है।

Sources of Social Media

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *