राज्य

Punjab: क्रिकेट खेल रहे थे, अचानक आसमान से गिरी बिजली, 1 लड़के की दर्दनाक मौत, 2 घायल

Punjab News: पंजाब के होशियारपुर के गढ़शंकर में शुक्रवार को एक दुखद हादसा हुआ. गांव रसूलपुर में दोपहर लगभग 12 बजे खेल के मैदान में क्रिकेट खेल रहे एक युवक पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे तरनवीर सिंह बेटा ओंकार राम की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल युवकों जसप्रीत सिंह 17 साल का बेटा लक्ष्मण राम और 18 साल का अंशप्रीत सिंह बेटा मुख्तियार राम को गंभीर हालत में नवांशहर के राजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के  मुताबिक, शुक्रवार को स्कूलों में छुट्टी होने के कारण तरनवीर अपने साथियों के साथ खेल के मैदान में क्रिकेट खेल रहा था. अचानक तेज आकाशीय बिजली चमकी, जिससे खेल के दौरान युवक प्रभावित हुए. तरनवीर की तुरंत मौत हो गई, जबकि उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए.

एक की मौत, दो की हालत स्थिर

घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत मदद के लिए सरकारी अस्पताल गढ़शंकर और निजी अस्पताल नवांशहर को सूचित किया. तरनवीर का शव गढ़शंकर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जबकि जसप्रीत और अंशप्रीत का उपचार जारी है. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक दोनों की हालत स्थिर है, लेकिन खबर लिखे जाने तक वे पूरी तरह होश में नहीं थे.

हादसे से इलाके में दहशत

गांव वालों ने बताया कि रसूलपुर के लगभग एक दर्जन युवक बक्कापुर स्थित खेल के मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे. हादसे के समय करीब साढ़े 11 बजे अचानक तेज बिजली चमकी. इसके तुरंत बाद सूचना मिली कि आकाशीय बिजली खेल के मैदान में मौजूद युवकों पर गिर गई है. इस हादसे ने गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि बरसात के मौसम में खुले मैदानों में खेलते समय विशेष सावधानी बरती जाए.

यह भी पढ़ें –

AAP के हमलों के बीच राघव चड्ढा ने शेयर किया ‘2 मिनट’ का वीडियो, ‘भगत सिंह को भारत रत्न…’

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *