राज्य

Gonda News: कस्टडी से भागे आरोपी का पीछा कर रहे थे GRP जवान, ट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर

उत्तर प्रदेश के गोंडा में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) सिपाही का ट्रेन की चपेट में आने से पैर कट गया, यह हादसा जीआरपी अभिरक्षा से भागे आरोपी के पीछा करने के दौरान हुआ है. घायल सिपाही को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में भर्ती कराया गया है.

दरअसल, यह पूरा मामला गोंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक से सामने आया है, यहां प्लेटफार्म पर एक आरोपी का पीछा करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आकर सिपाही आकाश सिंह का पैर कट गया. बताया गया कि जिले के उमरी बेगम गंज के रहने वाले आरोपी सुनील कुमार को पूछताछ के लिए जीआरपी पुलिस ले जा रही थी. इसी दौरान आरोपी सिपाही से हाथ छुड़ाकर भाग गया. आरोपी का पीछा के दौरान सिपाही ट्रेन के नीचे आ गया.

हंगामे की सूचना पर पहुंची थी जीआरपी

बताया गया कि गोंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस से हादसा हुआ है. सिपाही आकाश सिंह का लखनऊ के केजीएमयू ट्रामा सेंटर में सिपाही का इलाज चल रहा है.  यह भी बताया गया है कि रेलवे स्टेशन पर रात करीब 12:00 बजे एक व्यक्ति द्वारा स्टेशन पर यात्रियों से झगड़ा करने की सूचना पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची थी.

पीछा करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया सिपाही

आरोपी युवक को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आया गया, यहां आरोपी सिपाही अशीष सिंह से हाथ छुड़ाकर भाग गया. आरोपी का पीछा करने के दौरान जीआरपी सिपाही आकाश सिंह का पैर फिसलने की वजह से ट्रेन की चपेट में आ गया. ट्रेन की चपेट में आने की वजह से सिपाही का पैर कट गया. 

आरोपी को किया गया गिरफ्तार

वहीं, घायल सिपाही को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया है. साथ ही आरोपी व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. घायल सिपाही 2018 बैच का है और मऊ जनपद का रहने वाला है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

क्या बोले अधिकारी?

वहीं, इस बाबत जीआरपी अधिकारी ने बताया कि जीरआरपी को सूचना मिली की एक व्यक्ति प्लेटफॉर्म-1 पर अन्य यात्रियों को परेशान कर रहा है. जिसके बाद जीआरपी टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लाया, इसी दौरान आरोपी थाने से भागने लगा. पीछा करने के दौरान सिपाही आकाश सिंह का ट्रेन की चपेट में आने से पैर कट गया. उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया है.

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *