राज्य

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में सीलिंग एक्शन, स्कूल, अस्पताल, नर्सिंग होम और कॉम्प्लेक्स पर असर, रो रहे लोग

मेरठ के शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आवास विकास परिषद ने आज बड़ा सीलिंग अभियान चलाया. कार्रवाई के तहत 44 आवासीय भूखंडों पर संचालित स्कूल, अस्पताल, नर्सिंग होम और कॉम्प्लेक्स को सील किया जा रहा है. भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन मौके पर मौजूद है, जबकि सैकड़ों व्यापारी विरोध में उतर आए हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है. कोर्ट ने 9 अप्रैल तक इस कार्रवाई पर रिपोर्ट मांगी है और अभियान लगातार जारी है.

बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले भी इसी सेंट्रल मार्केट में एक बड़े भूखंड पर कार्रवाई की गई थी और अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ऐसे करीब 860 भूखंडों पर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है.

इस बीच सरधना विधायक अतुल प्रधान ने बाजार पहुंचकर व्यापारियों का समर्थन किया और कहा कि शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट केवल बाजार नहीं बल्कि लोगों की आजीविका और भावनाओं का केंद्र है. उन्होंने आश्वासन दिया कि वे व्यापारियों के साथ खड़े हैं और सरकार को जगाने का हर संभव प्रयास करेंगे, साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में भविष्य में व्यापारियों के हित में काम करने की बात भी कही.

श्मशान घाट पर जलती लाशों के बीच मनाया गया अशोक तपस्वी का जन्मदिन, लावारिस शवों का करते हैं अंतिम संस्कार

अखिलेश यादव करेंगे मदद- प्रधान

सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि शास्त्रीनगर सेट्रल मार्किट का बाजार सिर्फ बाजार ही नही है यह वहॉ के लोगों की जीविका का प्रमुख केन्द्र और मेरठ शहर के बडे हिस्सा के भावनाओं का केन्द्र बन चुका है और अब इस स्थिति के कारण व्यापारी वर्ग सहित आम आदमी भी दुःखी है.

चार तस्वीरें शेयर कर उन्होंने लिखा कि आज अपने व्यापारी भाईयों के बीच पहुंचकर उन्हे विश्वास  दिलाया कि हम उनकी हर परिस्थिति में उनके साथ है और इस बहरी सरकारों को जगाने का हरसंभव प्रयास करेगे कि ताकि वहां के लोगों की जीविका को प्रभावित होने से रोका जा सके. हमारे नेता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पूर्व में भी बाजार के लोगों की मदद करने का काम किया है और 2027 में सरकार बनने पर व्यापारियों के लिये मदद करने का काम किया जायेगा.

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *