राज्य

AIMIM नेता के सुहेलदेव पर बयान से बवाल, ओम प्रकाश राजभर भड़के, बोले- ‘माफी नहीं मांगी तो पूरे यूपी में…’

AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली द्वारा महाराजा सुहेलदेव पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ गया है. कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने इस पर बेहद तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि शौकत अली राजभर समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है. लिहाजा उन्हें तुरंत माफ़ी मांगनी चाहिए.

ओम प्रकाश राजभर यही नहीं रुके उन्होंने शौकत अली के माफ़ी न मांगने पर पूरे प्रदेश में आंदोलन छेड़ने की बात कही है. शौकत अली को राजभर ने अनपढ़ और जाहिल तक कह दिया. उनके तेवर देख साफ़ जाहिर है कि प्रदेश में यह मामला अब गर्माएगा.

ओम प्रकाश राजभर भड़के

शौकत अली के बयान पर बेहद नाराज हैं ओम प्रकाश राजभर उन्होंने कहा कि शौकत अली अनपढ़ और जाहिल हैं, उन्हें इतिहास पढ़ना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि गाजी अफगानिस्तान से भारत को गुलाम बनाने और लूटने के लिए सेना लेकर आया था. जब वह भारत की ओर बढ़ा, तब महाराजा सुहेलदेव ने राजाओं को इकट्ठा कर युद्ध किया और गाजी को मार गिराया. लिहाजा अगर शौकत अली ने तुरंत माफ़ी नहीं मांगी तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा.

राजभर ने सपा-कांग्रेस और बसपा से की अपील

ओम प्रकाश राजभर सुहेलदेव के अपमान को लेकर बेहद तल्ख़ हैं, उन्होंने इस मामले में अखिलेश यादव, राहुल गांधी और मायावती से भी अपील की है कि अगर वे लोग सुहेलदेव को मानते हैं तो इस बयान की निंदा करें. अगर वे ऐसा नहीं करते तो वे उन्हें नहीं मानते.आरोप लगाया कि वोट बैंक के चक्कर में लुटेरों का समर्थन कर रहे हैं.

ओम प्रकाश राजभर ने स्पष्ट किया कि महाराजा सुहेलदेव उत्तर प्रदेश के इतिहास में महान राष्ट्रनायक हैं, जिन्होंने विदेशी आक्रमणकारियों का डटकर मुकाबला किया. उनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

क्या था विवादित बयान ?

दरअसल AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने बहराइच में एक बैठक के दौरान बोलते हुए महाराजा सुहेलदेव को लुटेरा बताया और मसूद गाजी को योद्धा. इसी को लेकर राजभर समाज आक्रोशित है.

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *