राज्य

‘पिक्चर अभी बाकी है’, राघव चड्ढा ने पंजाब के मुद्दों पर वीडियो जारी कर AAP नेताओं को दिया जवाब

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और उनकी पार्टी के बीच अब मतभेद निकल कर सामने आ रहे हैं. आम आदमी पार्टी के नेताओं की तरफ से राघव चड्ढा के खिलाफ पंजाब के मुद्दे न उठाने के आरोप लगाए गए हैं. इन आरोपों के बीच पंजाब के मुद्दों पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी कर जवाब दिया है.

वीडियो में उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी (AAP) के मेरे उन साथियों के लिए, जिन्हें यह कहते हुए वीडियो जारी करने पर मजबूर होना पड़ा कि राघव चड्ढा संसद में पंजाब के मुद्दों को उठाने में विफल रहे, यहां एक छोटा सा ट्रेलर है. पिक्चर अभी बाकी है. उन्होंने आगे लिखा कि पंजाब मेरे लिए सिर्फ चर्चा का विषय नहीं है. यह मेरा घर है, मेरा कर्तव्य है, मेरी मिट्टी है, मेरी आत्मा है.

वीडियो में इन मुद्दों से दिया जवाब

राघव चड्ढा ने मुद्दे न उठाने के आरोपों पर उन सभी मुद्दों का जिक्र किया है जो उन्होंने सांसद में उठाए हैं. इन मुद्दों में करतार साहिब और ननकाना साहिब के लिए कॉरिडोर, पंजाब के किसानों के लिए एमएसपी की मांग, पंजाब के लिए कैंसर ट्रेन और दिल्ली समेत उत्तर भारत में वायू प्रदूषण जैसे मुद्दे शामिल हैं.

इसके अलावा वीडियो में राघव चड्ढा ने एमएसपी की लीगल गारंटी की मांग, पंजाब में पानी की किल्लत, किसानों की विभिन्न मांगे, पंजाब में लुप्त होता भूजल, शहीद भगत सिंह के लिए भारत रत्न की मांग, नदी का पुनरुद्धार और जल तक पंजाब की पहुंच, महाराजा रणजीत सिंह के लिए शाही सिंहासन की मांग के मुद्दे का भी जिक्र किया है. 

वहीं पंजाब में इंटरनेशनल उड़ानों, पंजाब के लिए फंड जारी करने का मुद्दा, आनंदपुर साहिब का हैरिटेज सिटी बनाने की मांग जैसे मुद्दों का जिक्र किया है. साथ ही पंजाब के विकास के लिए केंद्र से मदद की अपील की है.

आम आदमी पार्टी ने की राघव चड्ढा की आलोचना

आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को संसद में पंजाब से जुड़े अहम मुद्दों को उठाने में कथित तौर पर विफल रहने पर राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी ‘निष्क्रियता’ पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ है.

ये भी पढ़ें: राघव चड्ढा पर AAP का बड़ा बयान, ‘उनकी चुप्पी निराशाजनक, संसद में…’

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *