राज्य

हरियाणा: क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस सख्त, राव नरेंद्र बोले- ‘गद्दारी करने वालों पर…’

हरियाणा के करनाल की घरौंडा अनाज मंडी में धरने पर बैठे आढ़तियों के बीच बुधवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह पहुंचे. उन्होंने क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने टिकट देकर जिन साथियों को जनता के बीच में भेजा, जनता ने कांग्रेस को देखकर के उन्हें विधायक बनाया था. लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने प्रलोभन देकर के धन और बाहुबल के लालच में और दबाब डालकर के कांग्रेस के पांच विधायकों की क्रॉस वोटिंग करवाई.

राव नरेंद्र ने कहा किकांग्रेस पार्टी का सख्त रवैया है. अनुशासन समिति की तरफ से रिपोर्ट आ चुकी है. मैंने उसे पर अपनी रिपोर्ट लगाकर प्रभारी बीके हरि प्रसाद जी को भेज दी है और बहुत जल्दी क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के खिलाफ कार्रवाई होगी. जिन्होंने पार्टी के साथ गद्दारी की है पार्टी के अनुशासन को तोड़ा है. उन लोगों की पार्टी में कोई जगह नहीं है. उनके खिलाफ शख्स से सात कार्रवाई की जाएगी.

सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप

राव नरेंद्र सिंह घरौंडा अनाज मंडी में आढ़तियों के बीच उनके धरने पर पहुंचे थे, आढ़तियों द्वारा गेंहू खरीद सुचारू रूप से नही होने के खिलाफ आज धरना दिया गया था. घरौंडा मार्केट कमेटी के कार्यालय के बाहर. राव नरेंद्र ने कहा आज किसान परेशान है सरकार किसान और मजदूर विरोधी है, मंडी में बाहर जाना नहीं है, व्यापारियों पर अनवश्यक दबाव डाला जाता है. यह सब चीज से पता लगता है सरकार पूरी तरह से फेल है.

किसानों को दोहरी मार

कांग्रेस अध्यक्ष ने हालिया प्राकृतिक आपदा पर कहा कि ऊपर से भगवान निराशा है नीचे से राज निराशा है जिसका खामियाजा किसानों को भुगतान पड़ रहा है. किसानों के बारे में सरकार को कोई गंभीरता नहीं है, उन्हें अपने हाल पर छोड़ रखा है. जो भी मांगे हैं कांग्रेस पार्टी उन्हें सदन से सड़क तक उठाएगी. इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला.

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *