राज्य

‘यही है मां को डंसने वाला कोबरा’, पीलीभीत में युवक सांप लेकर पहुंचा अस्पताल, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मेडिकल कॉलेज में एक युवक जहरीले सांप के साथ पहुंचा और डॉक्टरों से बोला, साहब यही वो सांप है, जिसने मेरी मां को डंसा है. जिसे देख मेडिकल स्टाफ के हाथ-पैर फूल गए और तुरंत सांप को वापस रखने को कहा. स्टाफ ने तुरंत युवक की मां का इलाज शुरू कर दिया और उसकी जान बचाई.

इसके बाद मेडिकल स्टाफ की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप को कब्जे में लेकर जंगलों में छोड़ा. इस दौरान पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा. ये घटना पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही. कुछ लोगों ने इसे युवक की बहादुरी कही तो कुछ ने इसे जानलेवा बताया.

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, मदहिया की रहने वाली गंगा देवी अपने घर में साफ-सफाई कर रही थीं. इसी दौरान एक जहरीले काले कोबरा ने उन्हें डस लिया. मां को तड़पता देख बेटे ने हिम्मत नहीं हारी. उसने न सिर्फ अपनी मां को संभाला, बल्कि उस फन फैलाए कोबरा को भी एक डिब्बे में बंद कर लिया. हैरानी की बात तब हुई जब बेटा अपनी मां को लेकर इमरजेंसी वार्ड पहुंचा. डॉक्टर इलाज शुरू ही करने वाले थे कि तभी युवक ने वो डिब्बा मेज पर रख दिया और कहा कि साहब इसी ने काटा है. यह सब देख डॉक्टरों के होश उड़ गए.

वार्ड में मच गयी अफरा-तफरी

इमरजेंसी वार्ड में एकदम अफरा-तफरी मच गई  हालांकि, डॉक्टरों ने तुरंत हिम्मत दिखाई और महिला का उपचार शुरू किया. सही समय पर सांप की पहचान होने से इलाज में काफी मदद मिली. महिला के इलाज के बाद तत्काल अस्पताल प्रशासन ने फौरन वन विभाग को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप को अपने कब्जे में ले लिया।.

घटना को लेकर एक  बेटे की यह हिम्मत चर्चा का विषय बनी हुई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि ऐसी स्थिति में सावधानी बरतें. फिलहाल गंगा देवी का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *