भोपाल

भोपाल में बेखौफ लुटेरे: गोविंदपुरा में झपट्टा मार वारदात, दो महिलाएं घायल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में हुई झपट्टा मार लूट की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक्टिवा से जा रही आंगनबाड़ी की आशा कार्यकर्ता और उनकी सहेली को बदमाशों ने चलते वाहन से निशाना बनाया। पर्स छीनने की कोशिश में दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं, जिससे एक महिला का हाथ फ्रैक्चर हो गया जबकि दूसरी के सिर पर गंभीर चोट आई है। दोनों का इलाज जारी है।


घटना के बाद आरोपी पर्स लेकर फरार हो गए और गोविंदपुरा पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। लेकिन लगातार सामने आ रही लूट, मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाओं ने आम जनता में डर और असुरक्षा का माहौल बना दिया है।


पहले डॉक्टरों और अब आशा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाए जाने से यह साफ है कि अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सवाल यह है कि पुलिस की बनाई जा रही योजनाएं आखिर जमीन पर क्यों असरदार साबित नहीं हो पा रही हैं। भोपाल की जनता अब सिर्फ कार्रवाई नहीं, बल्कि सड़कों पर ठोस सुरक्षा व्यवस्था चाहती है।

रिपोर्ट: आजम लाला |

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *