राज्य

प्रियंका चतुर्वेदी ने PM मोदी से की मुलाकात, फ्यूचर की पॉलिटिक्स पर किया बड़ा ऐलान

उद्धव ठाकरे गुट की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने गुरुवार (2 अप्रैल) को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उन्होंने इसकी तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की. उन्होंने मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया और साथ ही अपने फ्यूचर की पॉलिटिक्स पर भी बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि वो विपक्ष की मुखर सदस्य बनी रहेंगी. उन्होंने कहा कि देश को एक मजबूत विपक्ष की जरूरत है.

‘यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है’

प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा, “मैं आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहूंगी जिन्होंने मुझसे मुलाकात की और राज्यसभा में मेरे अनुभव को सुना, साथ ही अपने विचार भी साझा किए. आदरणीय प्रधानमंत्री जी, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मैं विपक्ष में एक मुखर सदस्य बनी रहूंगी, क्योंकि देश को एक मजबूत विपक्ष की जरूरत है. मैं देश के लिए खड़ी रहूंगी और देश की आवाज उठाती रहूंगी. जय महाराष्ट्र. जय हिंद.”

शिंदे गुट की डिनर डिप्लोमेसी! ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा के बीच उद्धव गुट के सांसद रहे मौजूद

प्रियंका चतुर्वेदी के इस कार्यकाल का राज्यसभा में 2 अप्रैल को आखिरी दिन था. उनकी पार्टी महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) का हिस्सा है. MVA के सभी दलों को मिलाकर उनके पास राज्यसभा चुनाव में एक सीट जीतने के लिए विधायकों के वोट मौजूद थे. MVA के सभी दलों ने मिलकर सीनियर नेता शरद पवार को इस बार राज्यसभा भेजा है.

2019 में शिवसेना में हुई थीं शामिल

प्रियंका चतुर्वेदी ने 2010 में उन्होंने राजनीति में उतरने का फैसला किया. अपने सियासी करियर की शुरुआत कांग्रेस की. बाद में 2019 में वो शिवसेना (अविभाजित) में शामिल हो गईं. इसके बाद 2020 में उन्हें पार्टी ने राज्यसभा के लिए भेजा.

बारामती उपचुनाव में क्या होगा? निर्विरोध जीतना चाहती है NCP, 30 लोगों ने लिए नामांकन फॉर्म

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *