राज्य

ग्रेटर नोएडा: सैंथली के दोहरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 7 आरोपियों के घर होंगे कुर्क

ग्रेटर नोएडा में दिवाली के दिन सैंथली गांव में हुए बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में जारचा कोतवाली पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता सेंसरपाल को गैंगस्टर एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रिंस भाटी समेत सात पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी. 

जेल से बाहर आने के बाद सैंसरपाल फरार चल रहा था. गैंग बनाकर अवैध धन आर्जित करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस कुर्की की कार्रवाई करेगी. कुर्की की कार्रवाई सातों आरोपियों के घर पर की जाएगी.

कोतवाली प्रभारी ने क्या कहा?

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रिंस भाटी का ताऊ सेंसरपाल घटना का मुख्य साजिशकर्ता करता था, जबकि हत्या का मुख्य आरोपी प्रिंस भाटी है. जेल से आने के बाद सेंसरपाल गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहा था. जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि इन आरोपियों ने लोगों को डरा—धमकाकर अवैध धन अर्जित किया है. अब पुलिस ने अपराध से कमाई गई अवैध संपत्ति की कुर्की करने की तैयारी शुरू कर दी जाएगी.

पूरे मामले पर एक नजर

बता दें कि अक्टूबर 2025 में दिवाली के दिन सैंथली गांव में नाली के पानी की निकासी क विवाद में जमकर गोलियां चली थी. घटना में सीआरपीएफ से रिटायर्ड दरोगा अजयपाल भाटी (55) और उनके भतीजे दीपांशु (21) की मौके पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 

दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों के खिलाफ हुआ था मुकदमा

इस हत्या के मामले में जारचा कोतवाली में सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था. जारचा कोतवाली प्रभारी कैलाश नाथ ने बताया कि आनंदपुर गांव के सचिन, बॉबी पहलवान, सादुल्लापुर गांव निवासी मनोज, सैंथली गांव के प्रिंस, सेंसर पाल समेत सात के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी. इनके खिलाफ गैंग बनाकर रंगदारी, लूट, हत्या जैसे अपराध को अंजाम दिया करते थे. फिलहला पुलिस आरोपी मास्टरमांइड के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में मेड की तलाश बनी मुसीबत, नशीली दवा सुंघाकर बुजुर्ग महिला से की लूट

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *