राज्य

सीमा हैदर ने बेटे का नाम रखा भारत, ‘मुझे इस बात का गर्व है कि मैं हिंदू हूं’

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने अपने बेटे का नाम भारत रखा है. उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म बहुत खूबसूरत और वो बहुत खुश हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि वो हिंदू हैं. बेटे के नामाकरण के मौके पर सीमा हैदर पारंपरिक ड्रेस में दिखीं. उनका लुक वायरल हो गया.  

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ”आज मेरे बेटे का नामाकरण है. कल जागरण था. हिंदू धर्म में जब घर में बेटा पैदा होता है तो नामाकरण किया जाता है. बहुत अच्छा महसूस करती हूं. बहुत खुशी होती है. हमारा हिंदू धर्म बहुत ही खूबसूरत है. बहुत सारी खूबसूरती दिखाता है.”

‘भारत’ से सुंदर नाम कोई हो ही नहीं सकता- सीमा हैदर

सीमा हैदर ने आग कहा, ”छोटे-छोटे त्योहार यहां पर प्यार बढ़ाते हैं. यहां मैं बहुत खुश हूं. बहुत अच्छा लगता है. मुझे कभी पछतावा नहीं होता है. मुझे गर्व है कि मैं हिंदू हूं. पंडित जी ने जब नाम निकाला तो भ से ही आया. तो ‘भारत’ से सुंदर नाम कोई हो ही नहीं सकता है.”

जब भारत मैच जीतता है तो बहुत खुशी होती है- सीमा हैदर

क्रिकेट मैच को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. सीमा ने कहा, ”हिंदुस्तान को सपोर्ट करना मुझे बहुत अच्छा लगता है. बहुत खुशी होती है, जब-जब भारत जीतता है. जब भी मैच होता है तो हम भगवान से जरूर प्रार्थना करते हैं कि भारत को जीत मिले. 

भारत के जीतने पर हमें गर्व होता है- सीमा हैदर

उन्होंने आगे कहा, ”हम तीन-चार साल से देख रहे हैं कि भारत लगातार जीतता आ रहा है. हमें बहुत ज्यादा खुशी होती है, प्राउड होता है. जीत के बाद की जो खुशी होती है, हम फील करते हैं. हम सभी घर वाले मिलकर खुशी मनाते हैं. यहां के सभी लोग मुझे प्यार करते हैं. हर कास्ट के लोग यहां पर रहते हैं और मुझे प्यार करते हैं और मुझे अपनी बहू मानते हैं.”

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *