छत्तीसगढ़

नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, थाना जूटमिल-साइबर टीम की मदद से आरोपी हिरासत में
खेलने के बहाने घर ले जाकर की छेड़छाड़, पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म
रायगढ़,12 अप्रैल (आरएनएस)। महिला थाना रायगढ़ में आज दिनांक 12.04.2026 को एक प्रार्थिया द्वारा अपनी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ पड़ोसी द्वारा छेड़छाड़ किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रार्थिया ने बताया कि दिनांक 10.04.2026 को वह अपने पति के साथ शादी निमंत्रण पर पत्थलगांव गई थी, घर पर बच्चे अकेले थे। इसी दौरान दोपहर में उसकी बेटी ने मोबाइल पर कॉल कर बताया कि पड़ोसी हेमंत कुर्रे (उम्र 26 वर्ष) छोटी लकड़ी पीडि़ता को बहला-फुसलाकर खेलने के बहाने अपने घर ले गया और वहां गलत नियत से छेड़छाड़ किया।अगले दिन घर लौटकर जब प्रार्थिया एवं उसके पति ने बालिका से पूछताछ की, तब पूरी घटना सामने आई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर महिला थाना में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 28/2026 धारा 74, 75(1)(द्ब) भारतीय न्याय संहिता और 8 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी हेतु महिला थाना और थाना जुटमिल की पेट्रोलिंग टीम द्वारा उसके घर दबिश दी गई, किंतु आरोपी फरार मिला। तत्पश्चात तत्काल साइबर टीम की सहायता से आरोपी को चक्रधर नगर क्षेत्र से उसे हिरासत में लिया गया। महिला थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी हेमंत कुर्रे ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कोर्ट पेश किया गया, जहां जेल वारंट पर आरोपी को भेजा गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी कुसुम कैवर्त, एएसआई विल्फ्रेड मसीह, एएसआई सरस्वती महापात्रे, आरक्षक संदीप भगत, राजेश उरांव, आरक्षक अखिलेश कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *